जहरीले होते भू गर्भीय जल की समस्या पर पार्षदों ने जताई चिंता

जहरीले होते भू गर्भीय जल की समस्या पर पार्षदों ने जताई चिंता
-100 एमएलडी एमवीवीआर आधारित यमुना जल शुद्धिकरण व्यवस्था की मांग
   मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र की सीमा में भू गर्भीय जल के लगातार नीचे खिसकने और टीडीएस की बेहद गंभीर स्थिति चिंता का विषय बन गई है, भू गर्भीय जल पीने योग्य नहीं रहा गया है, हालत यह हो गई है कि यह जहरीला हो चला है, ऐसे में बडी आबादी के सामने पेयजल संकट आ खडा हुआ हैं, गर्मी के दिनों में पानी की खपत बढने पर यह अपने चरम पर होता है, वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में निवासरत आबादी का एक बडा हिस्सा जल संकट का सामना कर रहा है, लोग पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं ।
  पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए महापौर और नगर आयुक्त को हस्ताक्षर युक्त एक पत्र लिखकर मथुरा वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 100 एमएलडी एमवीवीआर आधारित यमुना जल शुद्धिकरण व्यवस्था लागू करने की मांग की है, पत्र में कहा गया है कि मथुरा वृन्दावन क्षेत्र में वर्तमान समय में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट अत्यंत गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है, साथ ही, जल में बढ़ते हुए टीडीएस के कारण उसकी गुणवत्ता निरंतर गिर रही है जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।
   पार्षदों ने पत्र के माध्यम से महापौर और नगर आयुक्त से सामूहिक रूप से अनुरोध किया है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए 100 एमएलडी क्षमता की एमवीवीआर तकनीक आधारित यमुना जल शुद्धिकरण योजना को शीघ्र लागू कराते हुए क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, यह योजना ना केवल वर्तमान जल संकट का प्रभावी समाधान प्रस्तुत करेगी, बल्कि भविष्य में भी क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी निवारण में सहायक सिद्ध होगी, पार्षदों ने अपेक्षा की है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
   इस मांग को करने वाले पार्षदों में वार्ड 47 से रेनू तिलकवीर चौधरी, वार्ड 30 से चंदन आहूजा, वार्ड 37 से राजवीर सिंह, वार्ड 44 से निरंजन सिंह, वार्ड 68 से कुलदीप पाठक, वार्ड 58 से नीलम गोयल, वार्ड 35 से तुरूण कुमार सैनी, वार्ड 49 से मनोज कुमार शर्मा, वार्ड 33 से अभिजीत कुमार, वार्ड 18 से विकास दिवाकर, वार्ड 59 से पुष्पा देवी, वार्ड 20 से देवेन्द्र कुमार, वार्ड 16 से गुलशन, राजेन्द्र निषाद, सुरेश निषाद, जितेन्द्र सिंह, हेमलता धनगर, डौली पौनियां, पूनम तिवारी, राकेश भाटिया, मुकेश सारस्वत, रजनी देवी, उमा, कृष्णा, प्रियंका, राकेश यादव, किरन, कविता, पुष्पा देवी, मोनिका, सतेन्द्र सिंह, संतोष पाठक आदि हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1879415
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.