रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण वापस लेना संघर्ष की जीत

रजिस्ट्री प्रक्रिया के निजीकरण वापस लेना संघर्ष की जीत
   मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्ट्री आदि से जुड़े कार्य करने वाले आंदोलनकारियों को बधाई देते हुए कहा कि निजीकरण की वापसी का सरकार द्वारा लिया गया फैसला उनके संघर्ष की जीत है, यदि सभी मिलकर के सरकार के ऊपर संघर्ष का दबाव नहीं बनाते तो सरकार किसी भी कीमत पर अपने कदम वापस लेने को तैयार नहीं थी ।
  उन्होंने कहा कि इस संघर्ष ने यह भी तय कर दिया कि एकजुट आंदोलन के द्वारा सरकार द्वारा उठाए गए जन विरोधी कदमों को वापस कराया जा सकता है, 23 दिन चले इस आंदोलन ने जीत की उपलब्धि हासिल करके निबंधन के क्षेत्र में एक नया इतिहास कायम किया है, मथुरा से प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश भर में फैले इस आंदोलन ने पूरे प्रदेश का नेतृत्व किया, यह मथुरा के लिए गौरव की बात रही, आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में आंदोलन का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलनकारियों का साथ दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1879414
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.