बरसात के पानी से कारोबारियों ने लगाया बड़े नुकसान का आरोप

बरसात के पानी से कारोबारियों ने लगाया बड़े नुकसान का आरोप
-मौसम की पहली वर्षा ने खोली नगर निगम की व्यवस्था की पोल, व्यापारियों को 20 लाख का नुकसान
   मथुरा । मौसम की पहली बारिश में ही नगर के व्यापारियों के भारी नुकसान को देखते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशिभानू गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा चौक बाजार से स्वामी घाट तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यापारियों के नुकसान का आकलन किया, उन्होंने बताया कि कल की बारिश में निगम की लापरवाही से व्यापारियों का 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, व्यापारी नेताओं द्वारा मौके पर ही नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय चौहान को भी बुला लिया गया, जहां उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई ।
  व्यापार मंडल पदाधिकारीयों द्वारा महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त जगप्रवेश के साथ निगम कार्यालय पहुंचकर गहन विचार विमर्श किया और टूटी फूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत व निर्माण, नगर में निर्माणघीन सड़कों के दोनों और नाली व फुटपाथ का शीघ्र निर्माण व दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही व व्यापारियों को मुआवजा दिए जाने की मांग की, इस दौरान नगर उपाध्यक्ष गुरमुख दास, वरिष्ठ मंत्री विकास जिंदल, मंत्री नागेंद्र वर्मा, चौक सर्राफा व्यवसाय समिति के संयोजक मुकेश अग्रवाल, चौक मंडी रामदास व्यवसाय समिति के महामंत्री सचिन चौधरी, डोरी बाजार व्यवसाय समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री अनिल गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल, स्वामीघाट व्यवसाय समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, महामंत्री ऋषि गुप्ता, संजय, आशीष गर्ग, राजेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सौरभ विसावर वाले, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, गोविंद बंसल आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883858
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.