महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला, शहर की बदहाली पर जताई नाराजगी

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर बोला हमला, शहर की बदहाली पर जताई नाराजगी
   मथुरा । महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने बारिश के बाद मथुरा शहर की बदहाल स्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के महापौर और स्थानीय विधायक की विफल कार्यशैली ने ब्रज की पावन नगरी को अव्यवस्था, गंदगी और बदहाली का प्रतीक बना दिया है, उन्होंने कहा कि मानसून की बारिश ने ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे तथाकथित विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी है । 
   शहर की सड़कें जगह-जगह टूट गईं, प्रमुख बाजारों और मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मथुरा की जनता को टूटी सड़कों, गंदगी और जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे चिंताजनक और दुखद दृश्य मां यमुना का रहा। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र मां यमुना, बारिश के बाद जिस स्थिति में दिखाई दीं, वह अत्यंत शर्मनाक है। यमुना जी में तैरता कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, गंदगी और नालों का बहाव साफ दर्शाता है कि भाजपा की दूषित मानसिकता और प्रशासनिक लापरवाही ने मां यमुना को नाले का रूप दे दिया है, यह केवल पर्यावरणीय अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान है।    
   उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के महापौर की नकारात्मक सोच, नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और स्थानीय विधायक की निष्क्रियता ने मथुरा की पहचान को गहरी चोट पहुंचाई है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी, जिसे विश्व भर में श्रद्धा और आस्था का केंद्र माना जाता है, आज गंदगी, अव्यवस्था, टूटी सड़कों और जलभराव के लिए चर्चा का विषय बनती जा रही है, उन्होंने कहा कि मथुरा की जनता अब सब कुछ देख रही है और उसके भीतर भारी आक्रोश है, भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने विकास के नाम पर जनता को केवल आश्वासन दिए हैं जबकि धरातल पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ब्रज की इस दुर्दशा को अब और अधिक समय तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस पार्टी व्यापक रणनीति बनाकर जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी और मथुरा की बदहाल सड़कों, जलभराव, नगर निगम के भ्रष्टाचार तथा मां यमुना के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन खड़ा करेगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883943
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.