आधे घंटे की बरसात से बिगडे हालात, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
आधे घंटे की बरसात से बिगडे हालात, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
-नगर आयुक्त ने जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मथुरा । रेलवे द्वारा तीसरी रेल लाइन के निर्माण के अंतर्गत नए बस स्टैंड भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर निर्माण एवं गहरीकरण कार्य प्रगति पर है, निर्माण कार्य के दौरान अंडरपास के नीचे की गई खुदाई के कारण नगर निगम द्वारा पूर्व की गई जल निकासी की पाइप लाइन एवं अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित एवं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, साथ ही अंडरपास का स्तर अधिक गहरा होने के कारण वर्षा के दौरान जल निकासी एवं यातायात संचालन प्रभावित हो रहा है, शुक्रवार को हुई भारी वर्षा के कारण अंडरपास में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई, जिस पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पंप सेट लगाकर युद्धस्तर पर जल निकासी कराई तथा स्थिति को शीघ्र सामान्य किया ।
इसी क्रम में शनिवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने नए बस स्टैंड भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) मोहम्मद अनवर ख्वाजा भी उपस्थित रहे, नगर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा पूर्व की जल निकासी व्यवस्था को पुनः सुचारु बनाया जाए, उन्होंने अतिरिक्त पंप सेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी तेजी से हो सके और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, नगर आयुक्त ने नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) को निर्देश दिए कि संभावित जलभराव वाले स्थलों पर सक्शन मशीन, पंप सेट एवं नगर निगम की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड में तैनात रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।







.jpeg)









