टीईटी परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा में बैठे 6009 परीक्षार्थी,

टीईटी परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा में बैठे 6009 परीक्षार्थी, 711 ने छोड़ी परीक्षा
   मथुरा। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026(यूपी टीईटी) की प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा  अंतिम दिन एक पाली 15 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई, तीसरे दिन कुल 6009 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केन्द्र पहुंचे। 711 परीक्षार्थियों ने आज परीक्षा छोड़ी, आज परीक्षार्थियों को गणित एवं सामाजिक के प्रश्नों ने उलझाया, परीक्षा देने के लिए वर्षा के मध्य परीक्षार्थियों की सुबह से ही भीड़ लग गई जिसके कारण परीक्षा केन्द्रों पर जाम के हालात बने रहे, कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार जनपद में अंतिम दिन परीक्षा देने के लिए कुल पंजीकृत 6720 अभ्यर्थियों में से 6009 अभ्यार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी, इस तरह 89.42 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 711 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे ।
  अंतिम दिन शनिवार को भी जनपद के श्री गुरु किशन इंटर कालेज चौरासी खंभा रमणरेती  महावन, किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कालेज कोतवाली रोड, डीएवी इंटर कालेज वृंदावन गेट समानी, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज गांधी पार्क, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज कृष्णापुरी,  सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज कैंट स्टेशन के पास, केआर इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज आर्य समाज रोड, सुभाष इंटर कालेज ध्रुव घाट जनरल गंज, पीएमवी पालीटेक्निक वृंदावन रोड, जैन इंटर कालेज निकट होटल मधुवन, श्री चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज वृंदावन गेट लाल दरवाजा मसानी, प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज निकट बीएसए कालेज पर केन्द्र प्रभारी एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। 
   महिला अभ्यर्थियों की चूड़ी, पायल, हेयरपिन, सोने की चेन उतरवा दी गई। पुरुष अभ्यर्थियों के गमछे, टोपी और बेल्ट बाहर रखवा लिए गए, पुरुषों की शर्ट के फोल्ड हैंड को खुलवाकर ही अंदर जाने दिया गया, महिलाओं के बाल के जूड़े खुलवा दिए गए।  जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग हुई, इसके बाद उन्हें एंट्री दी गई।  हर परीक्षा केंद्र पर आयोग द्वारा स्थापित एआइ कैमरों से लैस इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से निगरानी की जा रही थी, अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया, परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई दीं, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की गहन जांच के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883941
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.