मुडिया मेला : खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों संग की बैठक

मुडिया मेला : खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों संग की बैठक
   मथुरा । आगामी 23 से 30 जुलाई तक मनाये जाने वाले राजकीय मेला मुड़िया पूर्णिमा, गोवर्धन, मथुरा के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा तहसील गोवर्धन में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गयी, इस बैठक के द्वारा मेले में देश विदेश से आने वाले श्रृद्धालुओं को स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने एवं पर्यावरण रक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन का उपयोग न करन की अपील की गयी ।
   विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ की रेट लिस्ट लगाने, कालातीत तिथि के खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री न करने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों की साज-सज्जा व आस-पास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया, मीटिंग में उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा मुड़िया मेले को पोलीथिन मुक्त बनाने तथा अपने प्रतिष्ठानों पर ढक्क्न युक्त डस्टबिन रखने एवं खाद्य पदार्थों का निर्माण व विक्रय करते समय हैड कैप, एप्रिन, हैन्डग्लब्स का प्रयोग करने का संकल्प लिया गया, बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार त्रिपाठी,जिते तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी हुकुम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, हैप्पी शर्मा, विशेन यादव, विजय गोयल आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1883852
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.