एसएसपी ने डीजीसी शिवराम सिंह को किया सम्मानित
एसएसपी ने डीजीसी शिवराम सिंह को किया सम्मानित
मथुरा । एक अभियुक्त को मृत्युदंड तथा तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने के मामले में डीजीसी रहे शिवराम सिंह को शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सम्मानित किया ।
पुलिस लाइन सभागार में डीजीसी जनपद मथुरा शिवराम सिंह को एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा थाना फरह पर पंजीकृत हुए धारा 103 (1), 74, 333 बीएनएस के अभियोग में प्रभावी पैरवी करते हुये संलिप्त अभियुक्त को मृत्युदंड की सजा दिलाने तथा तीन अन्य अभियोगों में अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में अपना योगदान देने के लिए उनकी उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता व प्रतिबद्धता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।







.jpeg)









