भाकियू अंबावता ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
भाकियू अंबावता ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
-जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम ने लिया ज्ञापन, दिया आश्वासन
मथुरा । भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आगरा अनिल शर्मा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया, भाकियू अंबावता के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी की ओर से उपस्थित एसडीएम नरेंद्र यादव को राष्ट्रपति को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपा जिसपर एसडीएम ने ज्ञापन पर यथोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
मंडल प्रभारी आगरा एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है जिसमें किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी दी जाए, शिक्षा एवं चिकित्सा की व्यवस्था निशुल्क की जाए, देश के किसानों का संपूर्ण कृषि ऋण माफ किया जाए, भारत सरकार और अमेरिका के मध्य ट्रेड डील समझौता वापस लिया जाए, पूरे भारत में वृद्धा पेंशन 5000 प्रतिमाह की जाए ।
तहसील अध्यक्ष मांट डॉ0 जगदीश निषाद ने कहा कि मांट तहसील में ब्लॉक नौझील ब्लॉक के कई गांव ऐसे हैं जिनके खादर भूमि की ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध न होने के कारण फार्मर आईडी नहीं बन रही है जिसके कारण किसानों को खाद नहीं मिल रहा है, गांव दौलतपुर, बसाऊ एवं इनायतगढ़ की खादर भूमि की ऑनलाइन खतौनी उपलब्ध न होने के कारण वहां के किसानों की फार्मर आईडी न बनने से खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ।
उन्होंने मांग की है कि खादर क्षेत्र की समस्त खतौनियों को शीघ्र ऑनलाइन अपलोड कराया जाए तथा फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर उपलब्ध डाटा उपलब्ध कराकर सभी किसानों की फार्मर आईडी बनवाने की तत्काल प्रभाव से व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, इस दौरान कपिल शर्मा मंडल उपाध्यक्ष आगरा, गिरीश कुमार चौधरी जिला महासचिव, नरेंद्र चौधरी युवा जिला अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी जिला सचिव, डॉ0 जगदीश निषाद तहसील अध्यक्ष मांट, मुकेश कुमार, प्रशांत, रघुराज सिंह, मुरारी पंडित, दीपक, करुआ, राकेश फौजदार, अमित अग्रवाल, कृष्णकांत भारद्वाज आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









