खंभे नहीं, जमीन पर बिछी हैं बिजली केबिलें, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

खंभे नहीं, जमीन पर बिछी हैं बिजली केबिलें, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र 
-मथुरा की नई विकसित कॉलोनियों में आम बात हो गई हैं इस तरह की व्यवस्था 
  मथुरा । वृंदावन मार्ग स्थित कान्हा उपवन कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं, युवक मंगल दल जौनाई के अध्यक्ष धीरज शर्मा और छटीकरा निवासी बॉबी ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही, अवैध वसूली तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं, क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है ।
 शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विद्युत सब स्टेशन छटीकरा के अंतर्गत प्रियकांत जू मंदिर से वृंदावन जाने वाले मार्ग पर गोलोक धाम से पहले स्थित कान्हा उपवन कॉलोनी में बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए, लेकिन आज तक आवश्यक संख्या में बिजली के खंभे नहीं लगाए गए, इसके चलते उपभोक्ता दूर-दूर लगे खंभों से लंबी केबल खींचकर बिजली लेने को मजबूर हैं, धीरज शर्मा का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली की केबलें खुलेआम जमीन पर पड़ी रहती हैं जबकि कुछ तार बेहद कम ऊंचाई पर लटक रहे हैं ।
  उनका आरोप है कि इस लापरवाही के कारण कई बार करंट फैलने की घटनाएं हुई हैं और कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है, इसके बावजूद विभाग ने अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया, यह भी सवाल उठाया है कि जब विभाग के पास पर्याप्त विद्युत खंभे लगाने की व्यवस्था नहीं थी, तब बड़ी संख्या में कनेक्शन क्यों जारी किए गए, साथ ही कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से धनराशि वसूलने का भी आरोप लगाया गया है, बॉबी का आरोप है कि विद्युत प्रवर्तन दल समय-समय पर छापेमारी का भय दिखाकर अवैध वसूली करता है, उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने कथित अवैध उगाही का विरोध किया तो उनकी मां रामरती के विरुद्ध गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करा दिया गया ।
  विद्युत प्रवर्तन दल मथुरा के निरीक्षक वरुण कुमार ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विभाग पूरी तरह नियमों के अनुसार कार्य करता है, उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन हैं और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली नहीं की जाती, वहीं वृंदावन के अधिशासी अभियंता पंकज तिवारी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है, वह स्वयं मौके का निरीक्षण करेंगे, यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो आवश्यक विद्युत व्यवस्था कराई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा, अलका सिंह ने कहा कि यदि उन्हें इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी, जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषी अधिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1895749
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.