स्कूल बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत

स्कूल बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत
-ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 16 लोग घायल, डीग राजस्थान के निवासी हैं सभी घायल
   मथुरा । शुक्रवार की दोपहर अलीगढ़ मार्ग पर राया क्षेत्र में बिरहना गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों को मथुरा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, सीओ महावन के मुताबिक घायलों की संख्या 16 है, एम्बलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। 


  शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राया अलीगढ़ मार्ग पर बिरहना गांव के समीप पीछे से आ रही एक स्कूली बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार कई लोग उसके नीचे दब गए, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई, राहत एवं बचाव कार्य चलाकर ट्रॉली को हटाया गया और नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, राजस्थान के डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के अधईया निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह मथुरा और अलीगढ़ जनपद की सीमा पर स्थित गांव हरदपुर गांव जा रहे थे ।


  जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रजनी पत्नी अजय कुमार तथा शशि पत्नी नरेंद्र सिंह मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य महिला गुड्डी देवी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी, टैक्टर चालक लक्ष्मण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्टर ट्रॉली में 24 लोग सवार थे जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, पीछे से आ रही स्कूली बस ने टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली पलट गई, प्रताप, नरेंद्र, विक्रम, रंगीला, रजनी, अनीता आदि घायल हुए हैं, घटना की सूचना पर थाना राया प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये ।


  थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया गया और उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, स्कूल बस में सवार बच्चे सुरक्षित हैं, मामले की जांच की जा रही है, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई है, क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि थाना राया अंतर्गत बिचपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम बिरहना में एक ट्रैक्टर ट्रॉली और स्कूल बस के बीच में टक्कर हो गई थी जिसमें करीब 16 लोग घायल हो गए थे, घायलों में दो महिला सवारी थीं जिनको गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है, अन्य घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, अस्पताल और प्रशासन की टीमें लगातार उनके बेहतर उपचार हेतु लगी हुई हैं, घटना के सम्बन्ध में जानकारी व आवश्यक विधिक की जा रही हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1905369
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.