नगर आयुक्त ने गोविंद नगर में प्रस्तावित सड़क का किया निरीक्षण

नगर आयुक्त ने गोविंद नगर में प्रस्तावित सड़क का किया निरीक्षण 
-गोविंद नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत होगा सड़क का निर्माण
   मथुरा । मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत गोविंद नगर फेस-1 में प्रस्तावित सड़क सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार को पैदल भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सड़क, फुटपाथ, डिवाइडर और भूमिगत विद्युत लाइन के कार्यों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


   नगर आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत जन्मभूमि गेट संख्या-3 से यादव चौराहा तक सड़क संख्या-1 पर पैदल भ्रमण से की, इसके बाद सड़क संख्या-3 पर यादव चौराहे से पार्षद धर्मेश तिवारी के आवास तक पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने फुटपाथ, बोलार्ड और भूमिगत विद्युत लाइन के चौंबरों का अवलोकन किया तथा चैम्बर खुलवा कर सातवें डक्ट की स्थिति भी जांची, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को निर्देश दिए कि सातवें डक्ट की लाइन की समुचित जांच कर गुणवत्ता के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए ।
   निरीक्षण के दौरान 100 फीट रोड पर कुछ भवन स्वामियों द्वारा राइट ऑफ वे क्षेत्र में अतिक्रमण पाए जाने पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, वहीं जिन भवनों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, उनके संबंध में कर अधिकारियों को नियमानुसार वाणिज्यिक कर निर्धारण करने और प्रावधानों के अनुसार 10 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, इसके बाद नगर आयुक्त ने महाविद्या चौराहे से स्वर्गीय हरीश राघव के आवास तक सड़क संख्या-1 का भी निरीक्षण किया, यहां कई भवनों के सामने बने रैंप और सीढ़ियां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं तथा नालों पर अतिक्रमण पाया गया, इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि जिन भवन स्वामियों ने अपनी भवन सीमा से 1.5 मीटर से अधिक क्षेत्र में रैंप या सीढ़ियों का निर्माण किया है, उन्हें नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।
    नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि योजना के तहत होने वाले सड़क सौंदर्यीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, सभी निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि शहर को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क अवसंरचना उपलब्ध हो सके, निरीक्षण के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1946957
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.