सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में नए पास्टर का किया गया स्वागत
सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में नए पास्टर का किया गया स्वागत
मथुरा । सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में एक विशेष प्रार्थना सभा और समारोह का आयोजन किया गया, इस विशेष अवसर पर रेव्ह डॉ0 श्रीपाल को उनकी समर्पित सेवकाई, आत्मिक मार्गदर्शन और चर्च परिवार के प्रति प्रेम के लिए कृतज्ञ हृदय से विदाई दी गई, साथ ही रेव्ह संजय एबल सिंह का नए पास्टर के रूप में पास्ट्रेट कमेटी व चर्च परिवार ने प्रेम, हर्ष और प्रार्थनाओं के साथ स्वागत किया।
.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ किया गया, पास्टर रेव्ह एसए सिंह ने प्रार्थना में अगुवाई की और कहा कि परमेश्वर की आशीष में सबसे प्रमुख है शान्ति,भरपूरी और विश्राम, निवर्तमान पास्टर रेव्ह श्रीपाल ने प्रभु का संदेश लोगों के साथ साझा किया ऊषा, अरूणा, माग्रेट, राज मसीह ने विशेष गीत प्रस्तुत किया, बच्चों ने अपनी एक्शन सांग प्रस्तुति से कार्यक्रम को भावुक बना दिया, कोषाध्यक्ष सुदीप ने कलीसिया की ओर से रेव्ह श्रीपाल के सेवाकाल और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया। .jpg)
कार्यक्रम संचालन कर रहे सीएमसी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष दयाल ने कहा कि हम रेव्ह श्रीपाल के योगदान को हमेशा याद रखेंगे और नए पास्टर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चर्च की प्रगति की कामना करते हैं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से रबैका आशा, रवीनीत मैसी, स्वीटी, राकेश, बीलाल, मधु, विकास, विलियम, हिमांशु, जैरेश, रीमा, रोशन, रवनीत, सीमैसी, सामी, अभिषेक, इंदू, रिंकू, गणेश, अमोल, शालिनी, मनीषा, अर्जुन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।







.jpeg)







