नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिया आशीर्वचन
नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिया आशीर्वचन
मथुरा । वात्सल्य ग्राम स्थित संविद गुरुकुलम बालिका सैनिक स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, पद्म भूषण विभूषि साध्वी ऋतम्भरा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, दीदी मां ने अपने आशीर्वाचनो में नव निर्वाचित छात्र परिषद की पदाधिकारी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए बताया कि किस प्रकार स्वयं अनुशासित होकर अपने मन को संयम व अंकुश में रहकर अपने लक्ष्य को पूरा करना व नेतृत्व के गुणों को जागृत करना ।

उन्होंने कहा कि सदैव उत्साह स्वरूप प्रयत्न करते हुए शिक्षकों का आदेश स्वीकार कर विद्यालय को अनुशासन में रखना होगा, विद्यालय प्रांगण को अनुशासित बनाने का प्रयत्न, संस्कारों की परिपक्वता के साथ मजबूत बनाए, आप आज हैं और कल का गौरव है भारत की ऋषि परंपरा के वाहक बन भारत के माथे की बिंदी बन मुकुट पर चमके, भाषा को विनम्र भाव से संबोधित करें, ध्रुव और लव कुश जैसे आत्मविश्वासी बालक बनें दीदी मां ने नव निर्वाचित सदस्य छात्राओं को बैज लगा कर दायित्व ध्वज सौंपा, विद्यालय चेयरमैन संजय, विद्यालय निदेशका सुमन लता, परम शक्ति पीठ कोषाध्यक्ष अशोक सरीन, उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह, पूर्व डीआईजी एचके शर्मा, सत्यशील उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)







