बिजली विभाग का 1912 सिर्फ दिखावा, लगाई जा रहीं हैं झूठी रिपोर्ट
बिजली विभाग का 1912 सिर्फ दिखावा, लगाई जा रहीं हैं झूठी रिपोर्ट
मथुरा । समय पर बिजली बिल नही बनने की शिकायत दक्षिणांचल एमडी से आन्दवन कॉलोनी निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने की है, शिकायत में कहा है कि मेरा कनेक्शन नं 7867161000 है, आवास पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगा है, सोलर पैनल लगने से पहले हर माह समय से बिजली बिल रेगुलर आता था जिसे वह महीने के महीने बिल जमा कर देते थे ।
.jpg)
उन्होंने बताया कि करीब पिछले एक साल से जब से सोलर पैनल लगा है, बिजली बिल की समस्या खड़ी हो गई है, इस समस्या की 1912 पर भी कई बार शिकायत की है, शिकायत हल करने की झुठी रिपोर्ट लगाई जा रही है, 1912 दिखावा हो गया है, अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को जमीन पर हल नहीं किया जा रहा है, अभी तक मई, जून का बिल बनकर नहीं मिला है, ऐसा लगता है कि स्मार्ट नेट मीटर डाटा का आदान प्रदान नहीं कर रहा है, इससे बिलिंग पर असर पड़ रहा है रियल-टाइम डेटा न मिलने के कारण सही समय पर ऑटोमैटिक बिल जनरेट होने में दिक्कत आ रही है ।







.jpeg)







