गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यशाला संपन्न
गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर कार्यशाला संपन्न
मथुरा । समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने की, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की, उनके विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।
.jpg)
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं, अभियान के जिला संयोजक ललित गौतम तथा सह संयोजक दीपक गोला एवं अंकुर गुर्जर बनाए गए हैं, बताया कि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान का दायित्व जिला मंत्री दीपक गोला, कलश वंदन अभियान की जिम्मेदारी जिला मंत्री श्रीमती पूजा चौधरी, संत संपर्क अभियान का दायित्व जिला मंत्री अंकुर गुर्जर, समरसता यात्रा अभियान की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष ललित गौतम तथा युवा छात्रावास संपर्क अभियान का दायित्व मनोज ठाकुर सौनोठ को सौंपा गया है ।







.jpeg)







