श्रीमद्भागवत गीता का परिक्रमार्थियों को किया जा रहा है वितरण
श्रीमद्भागवत गीता का परिक्रमार्थियों को किया जा रहा है वितरण
गोवर्धन । राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन वृंदावन एवं मंगलायतन यूनिवर्सटी के संयुक्त तत्वावधान लगाए सेवा शिविर में परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान की जा रही है, इस्कॉन संस्था की ओर से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाने का लक्ष्य तय किया है, सोमवार को गौरधाम विद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण-बलराम ठाकुर जी का श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाए गए। सैकड़ों की संख्या में इस्कॉन भक्त परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने आए हैं।

इस्कॉन के विष्णुनाम दास ने बताया कि पूज्य सनातन गोस्वामी जी की याद में मुड़िया पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। वे स्वयं रोज गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते थे, इसी उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो एकड़ जगह में पांडाल लगाया है, इस्कॉन के अनुयायी राखल राजा ने बताया कि श्रद्धालुओं के प्रसादी वितरण के साथ विश्राम करने की व्यवस्था की गई है, तीर्थेश्वरी राधिका दासी ने बताया कि गिरिराज ठाकुर के सभी भक्तों को सेवा करने का अवसर मिला है ।
.jpg)
गिरिराज जी की परिक्रमा सात से आठ घंटे में पूरी होती है, इस्कॉन ने सेवा के लिए शिविर लगाया है, ठंडे शीतल, पेयजल आदि की व्यवस्था की है, परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए थाली के द्वारा प्रसाद खिलाया जा रहा है, इस अवसर पर राखल राजा, गौर भगवान दास, संजू लता देवी, विश्वजीत शाह, विष्णु नाम दास, रजत कृष्ण, जयतीर्थ दास, तीर्थेश्वरी राधिका, रीना मिश्रा आदि मौजूद थे ।






.jpeg)







