रेलवे स्टेशन के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव
रेलवे स्टेशन के पास पेड़ के नीचे मिला अज्ञात शव
मथुरा । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। ।
स्थानीय निवासी आकाश भारती के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है, वह स्थानीय नागरिक नहीं था और कुछ दिनों से क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करता देखा गया था, इलाका पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, मामले की जांच जारी है ।







.jpeg)







