रालोद एमएलसी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, रोजगार पर की चर्चा

रालोद एमएलसी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, रोजगार पर की चर्चा
  मथुरा । जनपद के विकास और युवाओं को रोजगार सृजित कराने के लिए रालोद के नेता सदन व एमएलसी योगेश नौहवार ने गत दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मथुरा में इंडस्ट्रियल हब बनाने का अनुरोध किया, एमएलसी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरीर टैंटीगांव के मध्य कट बनवाने की मांग रखी, साथ ही किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए नौहझील ब्लॉक में अनाज मंडी और यमुना नदी पर कटबंध बनाकर किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाने का गुहार लगाई ।
  उन्होंने सीएम से मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रोमा सेंटर व मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल बनवाने की बात कही, एमएलसी योगेश नौहवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुनकर शीघ्र ही इन विकास कार्यों को धरातल पर लाने का आश्वासन दिया है जिससे मथुरा जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने खास तौर पर देहात क्षेत्र के किसानों और नौजवानों के हितों में काम करने की बात कही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2033258
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.