भड़काऊ पोस्ट को लेकर थाने पर दर्ज कराई शिकायत

भड़काऊ पोस्ट को लेकर थाने पर दर्ज कराई शिकायत
-भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी आपत्तिजनक पोस्ट 
  मथुरा । भाकियू चढूनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री को लेकर कार्रवाई की मांग की है, जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने थाना बलदेव में दी शिकायत दी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक, अभद्र एवं भ्रामक भाषा के प्रयोग तथा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी मामले को लेकर भाकियू पदाधिकारियों ने थाना बलदेव में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की । 
  शिकायत में आरोप लगाया गया है कि “किसान पक्ष भाकियू” नामक फेसबुक पेज पर आठ अगस्त को एक पोस्ट एवं वीडियो प्रसारित किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के विरुद्ध कथित तौर पर अपमानजनक एवं भ्रामक शब्दों का प्रयोग किया गया, शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है ।
  भाकियू पदाधिकारियों ने पुलिस से सोशल मीडिया पोस्ट एवं संबंधित वीडियो की जांच कराने, आपत्तिजनक सामग्री को हटवाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, मंडल प्रवक्ता गौरव सिंह, सोनवीर तोमर, यशपाल, कैलाश, शशि, राजू, सुखा चौधरी, संतोष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की, जिलाध्यक्ष संजय पाराशर ने कहा कि संगठन किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा अथवा धमकी का समर्थन नहीं करता, मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की अपेक्षा है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1973363
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.