बिजली विभाग करा रहा है खुले बिजली बॉक्स को कवर
बिजली विभाग करा रहा है खुले बिजली बॉक्स को कवर
मथुरा । कावड़ यात्रा को लेकर प्रमुख शिव मंदिर क्षेत्रों में खुले बिजली बॉक्स को मजबूत प्लास्टिक की पॉलिथिन से कवर कराया जा रहा है, यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और कांवड़ के समय होने वाली अनहोनी से बचाव मुख्य उद्देश्य है, रंगेश्वर, भूतेश्वर, गल्तेश्वर, गौकर्णनाथ, स्टेट बैंक चौराहा के अलावा गोकुल, महावन आदि क्षेत्रों में कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बिजली के खंभों, बॉक्स को पॉलीथिन कवर से ढका जा रहा है ।
मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रमुख शिव मंदिर क्षेत्र एवं अन्य प्रमुख मार्गों में लगे बिजली पोल,बॉक्स को कवर कराएं, यह कार्य विभागीय इंजीनियरों ने शुरू करा दिया है, उन्होंने बताया कि संभावित करंट से बचाव के लिए खंभों और ओपन बॉक्स को कवर कराा जा रहा है, श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह विद्युत पोल, बॉक्स, ट्रांसफार्मर से दूर रहें, हाईटेंशन एवं एलटी लाइन के नीचे पंडाल नही लगाएं ।







.jpeg)







