बार एसोसिएशन ने हरियाली तीज पर आयोजित किया कार्यक्रम
बार एसोसिएशन ने हरियाली तीज पर आयोजित किया कार्यक्रम
मथुरा । बार एसोसिएशन ने पहली बार हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया, एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बार एसोसिएशन मथुरा की तरफ से पहली बार हरियाली तीज पर महिला अधिवक्ताओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया है ।
.jpg)
विशेष रूप से झूला, गायन, नृत्य, स्वरुचि भोज के साथ-साथ कई तरह के गेम खिलाए गए जिसमें जीतने वाली महिला अधिवक्ताओं को इनाम भी दिया गया, सभी महिला अधिवक्ताओं ने खूब जोर-सोर से कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इंजॉय किया, सभी महिला अधिवक्ताओं ने बार के पदाधिकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष राजकृष्ण भारद्वाज, सचिव मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा की इस कार्यक्रम के लिए प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया।.jpg)







.jpeg)











