दो युवकों की मौत से लोहवन गांव में मचा कोहराम

दो युवकों की मौत से लोहवन गांव में मचा कोहराम
-परिक्रमा कर बाइक से गांव लौट रहे थे दोनों दोस्त, धरौरा के पास हुई दुर्घटना
   मथुरा । दो युवकों की मौत ने लोहवन गांव को गम में डुबो दिया, दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, दोनों दोस्त गोवर्धन से परिक्रमा करने के बाद मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, धौरेरा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा गई, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को चिकित्सकों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया ।
   दुर्घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे धौरेरा के पास इंडियन पेट्रोल पंप के समीप हुई, दोनों की पहचान लोहवन निवासी रवि गुप्ता (30) और गौरव गुप्ता (28) के रूप में हुई, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, रवि गुप्ता की अभी शादी नहीं हुई थी, वहीं गौरव गुप्ता शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, दोनों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया, पंचनामा की कार्यवाही कर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पोस्टमार्टम गृह पर ग्रामीणों की भीड जुटी रही ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2013217
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.