श्रद्धालुओं के लिए रेड क्रॉस ने लगाया आपात सहायता शिविर
श्रद्धालुओं के लिए रेड क्रॉस ने लगाया आपात सहायता शिविर
मथुरा । श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर जहां मथुरा में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला स्वास्थ्य समिति की टीम के साथ श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास आयोजित तीन दिवसीय आपात सहायता शिविर में उनकी सहायता के लिए तत्पर रही, 3 सितंबर से शुरू हुआ यह आपात सहायता शिविर 5 सितंबर दोपहर तक जारी रहा, डॉक्टरों, फार्मासिस्टों टीम के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के वालंटियर्स लगातार शारीरिक व्याधि से पीड़ित श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे, तीन श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया ।(201).jpg)
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संस्था के कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रबंध समिति की सदस्य डॉ0 विनीता गुप्ता के अतिरिक्त डॉ0 चंद्र प्रकाश राजौरिया, पंकज यादव और बाबूलाल खंडेलवाल उपस्थित रहे जबकि जिला स्वास्थ्य समिति की ओर अलग-अलग शिफ्टों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा, स्वास्थ्य विभाग की टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ0 पंकज और डॉ0 वीरेंद्र, फार्मासिस्ट संदीप और लोकेश, हरि सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं और अन्य चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई ।







.jpeg)









