सड़क हादसे में रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की हुई मौत
सड़क हादसे में रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा की हुई मौत
-बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
मथुरा । ब्रज क्षेत्र की लोक गायकी की बेहद लोकप्रिय विधा रसिया गायन के प्रसिद्ध कलाकार रिंकू रजवाड़ा की सड़क हादसे से मौत हो गई, रिंकू रजवाड़ा की मौत से रसिया प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है, क्षेत्र में वह रसिया गायकी के लोकप्रिय कलाकार थे और हाथरस निवासी करण शर्मा की पार्टी के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम करते थे, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे करण शर्मा ने बताया कि रिंकू की शादी हो चुकी थी और उनके चार बच्चे हैं ।(194).jpg)
उन्होंने बताया कि आगरा के मिढ़ाकुर निवासी रिंकू रजवाड़ा रसिया गायन के साथ ही भजन संध्या के कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति देते थे, वह उनकी मंडली के स्तम्भ थे, साथी कलाकार की अचानक मौत की खबर से पार्टी से जुड़े कलाकारों और परिचितों में शोक की लहर है, सोमवार रात वह बलदेव थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है ।







.jpeg)









