विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
मथुरा । नगर निगम मथुरा वृंदावन के सहयोग से प्लान फाउंडेशन की आईईसी टीम द्वारा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ साथ पढ़ाई और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना रहा, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लिया ।(198).jpg)
स्कूली बच्चों द्वारा 4 विन्स, स्वच्छता संबंधी गतिविधियां, कचरे के उचित निस्तारण तथा आरआरआर सेंटर के महत्व को समझाने वाली गतिविधियां प्रस्तुत की गईं, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, कूड़ा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया ।
आईईसी टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ और सुंदर बनाने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है, सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं टीम के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता का संदेश केवल स्वयं तक सीमित न रखकर अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा, शैलेंद्र, चंद्रेश, पवन, कैलाश, ललित, कोमल, जानकी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









