यूजीसी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने फूंका बिगुल, आंदोलन की चेतावनी
यूजीसी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने फूंका बिगुल, आंदोलन की चेतावनी
वृंदावन । मारुति नगर स्थित सीएल शिशु शिक्षा निकेतन पर राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की महानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में यूजीसी के मुद्दे पर चर्चा हुई तथा संगठन की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया, बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के संस्थापक चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता इस बात को भली भांति समझती है कि यूजीसी का यह कानून राजनीति से प्रेरित होकर लागू किया गया है ।(200).jpg)
उन्होंने कहा कि इस कानून के दुष्प्रभाव किसी से छिपे नहीं हैं, यदि सरकार ने इसे तत्काल वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी एवं चंद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ प्रारंभ से ही यूजीसी के खिलाफ आवाज उठाता रहा है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं होता, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा और मोर्चा खुला रहेगा महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण एवं महामंत्री अनिल गौतम ने कहा कि यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया, बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंशी तिवारी, राघव भारद्वाज, महंत प्रिया शरण, विवेक गौतम, आचार्य ब्रह्मदेव द्विवेदी, जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हरिवर्षा कौशल, विजय लक्ष्मी शर्मा, रामनारायण बृजवासी, गोविंद पचौरी, प्रेम शर्मा, भूतिकृष्ण, रामानुज महंत, दीपक घाट वाले, नंदकिशोर मुखिया, रूप किशोर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा एवं राजेश कुमार उपाध्याय, बृजेश शर्मा, आचार्य राम मूर्ति सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









