आईएएस सलोनी गौतम द्वारा छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन

आईएएस सलोनी गौतम द्वारा छात्राओं का किया गया मार्गदर्शन
-सरकार की पहल के तहत किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ आयोजित
  मथुरा । मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय वन सेवा के युवा अधिकारियों को इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के साथ संवाद, मार्गदर्शन एवं उन्हें अनुप्रेरित करने के निर्देश प्रदान किए गए थे जिसके क्रम में डीएम द्वारा नामित आईएएस सुश्री सलोनी गौतम द्वारा किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया । 
  काउंसलिंग सत्र में वर्ष 2025 बैच की आईएएस सुश्री सलोनी गौतम ने छात्राओं को सफलता के लिए अनुशासन, निरंतरता, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन एवं प्रभावी पुनरावर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए, विद्यालय की कक्षा 10, 11 एवं 12 की छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं और आईएएस सलोनी गौतम के बीच हुआ संवाद रहा, कैडेट साक्षी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान अनुशासन एवं निरंतरता बनाए रखने के संबंध में प्रश्न किया ।
    कैडेट आराध्या अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एक साथ करने के दौरान बोर्ड परीक्षा में अपेक्षित अंक न आने की समस्या रखी, कैडेट लहर ने प्रतियोगी परीक्षाओं के विशाल पाठ्यक्रम को पूरा करने तथा उसके पुनरावर्तन के संबंध में प्रश्न किया, सत्र के दौरान छात्राओं ने दैनिक दिनचर्या, पाठ्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने, नियमित पुनरावर्तन तथा बोर्ड परीक्षाओं से जुडे भय एवं अन्य शंकाओं पर खुलकर चर्चा की, कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 शालिनी अग्रवाल, श्रीमती अंजना पचौरी, श्रीमती अनुभव, श्रीमती नेहा यादव, श्रीमती डॉली गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2013202
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.