गुरुवार को होगा यम द्वितीया का स्नान, व्यापक इंतजाम
गुरुवार को होगा यम द्वितीया का स्नान, व्यापक इंतजाम
-बुधवार को भी बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने यमुना जी में किया स्नान
मथुरा । पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन यम द्वितीया का पर्व कान्हा की नगरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी यम द्वितिया पर्व की तैयारियों का जायजा लिया, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के साथ उन्हों घाटों के अलावा उन मार्गों का भी निरीक्षण किया जो प्रमुख घाटों की ओर जाते हैं, बुधवार को जिला प्रशासन ने समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया था ।

.jpg)
यम द्वितीय का पर्व मुख्य रूप से गुरुवार को मनाया जाना है लेकिन बुधवार को भी घाटों पर भीड भाड रही और श्रद्धालुओं ने स्नान किया, यह इस बार पर्वों की तिथियों को लेकर हुए भ्रम के चलते हुआ है, यमुनापार यानी विश्राम घाटे के सामने वाले घाटों पर बाहर से आए श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पुलिस अधीक्षक नगर ने घाटों का निरीक्षण करने के बाद बताया कि यम द्वितीया पर्व के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली एवं थाना जमुनापार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर यमुना घाटों का निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है ।

.jpg)
उन्होंने कहा कि व्यापक रूप से स्नान कोतवाली, यमुनापार, वृंदावन, सदर क्षेत्र में होगा। नगर निगम के सहयोग से प्रकाश, लाउडस्पीकर, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, घाटों पर नावों की व्यवस्था की गई है, विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस बल की ड्यूटी घाटों पर लगाई गई है, यह भाई बहन का त्योहार है, बहन भाईयों के साथ स्नान करती हैं, इसमें एंटी रोमियों टीम सक्रिय रहेगी, सामान के लिए पार्किंग में ही व्यवस्थित रूप से व्यवस्था की गई है। महिला और पुरुष पुलिस बल सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे, यह हमारी पुरानी और परंपरागत ड्रिल है उसी को हम लागू कर रहे हैं। पानी के अंदर बैरिकेडिंग की गई है, नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इस बार नदी में पानी कुछ अधिक है, इसके लिए तैयारियों में इसे भी ध्यान में रखा जा रहा है, 20 गोताखोरों की व्यवस्था की गई है, पुलिस के अपने गोताखोर भी रहेंगे, स्टीमर से यमुना के अंदर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है।
.jpg)
यमुना जी भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी हैं, यमराज की बहन हैं, यमराज और यमुना जी यहां विराजमान हैं, यम की फांस से मुक्ति के लिए यमद्वितिया पर्व पर भाई बहन एक दूसरे का हाथ पकड कर यमुना में डुबकी लगाते हैं और बहन भाई के लिए मन्नत मांगती हैं, यम द्वितिया का मुख्य स्नान विश्राम घाट पर होगा लेकिन जिला प्रशासन ने वृंदावन से लेकर ब्रह्माण्ड घाट तक चाक चौबंद व्यवस्था की है। एसडीएम महावन कंचन गुप्ता, सीओ महावन संजीव राय, थानाध्यक्ष महावन सुधीर सिंह, खप्परपुर चौकी इंजार्च विषय कुमार आदि ने गोकुल और ब्रह्मांड घाट के यमुना घाटों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
.jpg)







.jpeg)











