कोसीकला : चोरों ने ज्वेलर्स शोरूम में बोला धावा, मौके पर पहुंची पुलिस
कोसीकला : चोरों ने ज्वेलर्स शोरूम में बोला धावा, मौके पर पहुंची पुलिस
मथुरा । कोसीकला थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना लिया, शेरगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप रावत ज्वेलर्स से लाखों रुपये की चांदी चोरी हो गई, घटना की जानकारी सुबह हुई जब एक अखबार विक्रेता ने दुकान का शटर टूटा देखा, चोरों ने लोहे की सरिया का इस्तेमाल कर दुकान का शटर उठाया और अंदर घुस गए और दुकान में रखी लगभग 5 से 6 किलोग्राम चांदी चुरा ली ।
अखबार विक्रेता की सूचना पर दुकान मालिक भूपेंद्र रावत मौके पर पहुंचे, उन्होंने शटर और ताले टूटे देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया, चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुलिस को दुकान के पीछे एक खाली प्लॉट में सरिया और टूटे ताले पड़े मिले, पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई जिसने बारीकी से जांच शुरू कर दी है, चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है और इस संबंध में आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ।







.jpeg)













