जनसुनवाई : डीएम, एसएसपी ने सुना लोगों का दर्द, दिये निर्देश

जनसुनवाई : डीएम, एसएसपी ने सुना लोगों का दर्द, दिये निर्देश
-महावन तहसील में पहुंचे आधा सैकड़ा से अधिक फरियादी, सुनाये अपने दर्द
   मथुरा । शनिवार को महावन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी श्लोक कुमार ने जन समस्याओं को सुना, आलाधिकारियों ने तहसील का निरीक्षण भी किया, जनसुनवाई के दौरान करीब आधा सैंकड़ा शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें बिजली विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व विकास सहित विभागों से संबंधित हैं ।     
   जिलाधिकारी ने बताया कि जनता की जरूरत की रोजमर्रा की समस्याएं हैं उनका निराकरण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, साथ ही कहा कि यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि जनता को तहसील विकासखंड या थानों के चक्कर न लगाने पड़ें, मुकदमों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हो, इसके लिए शासन द्वारा एक हाई लेवल मीटिंग भी की गई थी, जनता को छोटी मोटी समस्याओं के लिए महीनो तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे, उन सभी में बहुत सुधार हुआ है और आगे के लिए भी सुधार किया जा रहे हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1389589
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.