मनरेगा : कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
मनरेगा : कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम ऑफिस में सौंपा ज्ञापन
मथुरा । राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार योजना का नामांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय जिसे सरकार ने अपनी सांप्रदायिक सोच के वशीभूत बदला ही नहीं बल्कि ग्रामीण आबादी को रोजगार के अधिकार से भी वंचित कर दिया है ।
कांग्रेसियों ने कहा कि कार्य दिवसों की बढ़ोतरी के साथ मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्रामीण को रोजगार की गारंटी, पूरी मजदूरी की गारंटी,जवाबदेही की गारंटी दी जाए, काम नही देने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, प्रत्येक मनरेगा श्रमिक को न्यूनतम वेतन पांच सौ रुपए दैनिक उपलब्ध कराया जाए, शिवदत्त चतुर्वेदी ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है, मनरेगा योजना गरीब किसानों मजदूरों व ग्रामीण परिवारों को उनके मौलिक अधिकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम था जो अब सरकार द्वारा आवंटित आंशिक बजट का मोहताज बनकर रह जाएगा ।
विरोध प्रदर्शन का संचालन जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने किया, ज्ञापन सौंपने वालों में हाकिम सिंह छौंकर दीपक आर्य, राजा गौतम, अश्वनी शुक्ला, राजा बाबू, टिंकू धनगर, पंकज चौधरी,शैलेन्द्र चौधरी, रवि वाल्मीकि, मनोज शर्मा, द्वारिका निषाद, कपिल यादव, आबाद मोहम्मद, नीरज चौधरी, हरीश पचौरी, हाशिम हुमेर, विजय लोधी, महेश चौबे, करण निषाद, दीपक दीक्षित, महेश चौबे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)













