ग्रामीणों ने दबंगों पर लगाया जातीय उत्पीड़न का आरोप
ग्रामीणों ने दबंगों पर लगाया जातीय उत्पीड़न का आरोप
-डीएम, एसएसपी कार्यालय व तहसील दिवस में दिया ज्ञापन, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
मथुरा । मथुरा ब्लाक की ग्राम पंचायत ऊंचा गांव के कुदरवन स्थित सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य को कथित रूप से कुछ दबंगों ने ध्वस्त कर दिया जिससे निर्माण कार्य रूक गया, इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है, शनिवार को समता फाउंडेशन की संरक्षक एवं ग्राम प्रधान के नेतृत्व में रामनगर, ग्राम पंचायत ऊंचा गांव के अनुसूचित जाति समुदाय सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सदर तहसील दिवस प्रभारी को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की ।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार, अनुसूचित जाति के लोगों एवं ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई, प्रदर्शनकारियों ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की, ग्राम प्रधान ओमवती, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही, महात्मा ज्योतिबा फूले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी एवं समाजसेवी विमल कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र मेफ भय और असुरक्षा का वातावरण है, उन्होंने प्रशासन से अनुसूचित जाति के लोगों की जानमाल की सुरक्षा की मांग की, ज्ञापन देने वालों में चित्रसेन मौर्य, चंद्रभान, कृष्ण गोपाल, अनिल कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेश चंद्र, भूपेन्दर, देशराज, ज्ञान सिंह, तेजवीर, प्रेम सिंह, शिव सिंह, योगेन्द्र कुमार, गिर्राज सिंह और गजेन्द्र सिंह आदि शामिल थे ।







.jpeg)













