यमुना एक्सप्रेस वे : रात में हुआ भीषण सड़क हादसा, छह की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे : रात में हुआ भीषण सड़क हादसा, छह की मौत
-बस में से लघुशंका के लिए उतरे थे यात्री, कंटेनर ने कुचला, एक गंभीर 
-मौके पर पहुंची पुलिस और राहतकर्मी, फरार हुआ चालक, पुलिस कर रही है तलाश 
  मथुरा । थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, हादसा करीब पौने तीन बजे माइलस्टोन 88 के पास हुआ, जानकारी के अनुसार दिल्ली के नांगलोई से कानपुर जा रही एक निजी बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे थे ।


   आरोप है कि बस चालक ने बस को निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में खड़ा करने के बजाय सड़क पर ही खड़ा कर दिया, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस में टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंद दिया, हादसे में औरैया निवासी सोनू, बस्ती के देवेश, कन्नौज के असलम तथा दिल्ली के संतोष की मौत हो गई, दो अन्य मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, वहीं औरैया निवासी अमर दुबे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


   सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, कंटेनर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है, बस चालक की लापरवाही की भी जांच की जा रही है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया और इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले और उनकी देखरेख में कोई कोताही न बरती जाए ।


दुर्घटना में मृतक
1. सोनू पुत्र विनोद निवासी एरवा कटरा जिला औरैया 32 वर्ष
2. देवेश पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भेलबल पोस्ट कोठवा जिला बस्ती उम्र करीब 32 वर्ष
3. असलम पुत्र बशरूद्दीन निवासी गड़े का पुरवा जिला कन्नौज उम्र करीब 27 वर्ष
4. सन्तोष पुत्र रामवीर निवासी प्रेमनगर दिल्ली उम्र करीब 46 वर्ष
5. अनुराग पुत्र आनन्द निवासी ग्राम कन्चौसी थाना दिबियापुर जिला औरैया उम्र करीब 27 वर्ष
6. प्रमोद पुत्र साधू सिंह निवासी बडगाँव थाना जसराना जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 35 वर्ष
घायल
1. शिवकान्त दुबे पुत्र अमरकान्त दुबे निवासी बेला जिला औरया उम्र करीब 46 वर्ष
   जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 88 पर यात्री लघुशंका के लिए उतरे थे, पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें छह लोगों की मृत्यु हुई और एक व्यक्ति घायल हुआ है, बस चालक ने नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे बस खड़ी की थी, उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी, कंटेनर चालक की तलाश जारी है, उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आज प्रातः करीब 3 बजे थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 88 पर एक स्लीपर बस को चालक द्वारा किनारे रोका गया था, इसी दौरान पीछे से आए डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी जिससे बस के आगे खड़े यात्री चपेट में आ गए, हादसे में छह लोगों की मृत्यु हुई है और एक घायल का उपचार चल रहा है, प्रारंभिक जांच में दोनों चालकों की लापरवाही सामने आई है, मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1389583
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.