नगर निगम ने औरंगाबाद में सड़क किनारे से अतिक्रमण को किया साफ

नगर निगम ने औरंगाबाद में सड़क किनारे से अतिक्रमण को किया साफ
-औरंगाबाद जोन में मुख्य मार्ग पर पक्के अतिक्रमण के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही
   मथुरा । नगर निगम क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त द्वारा निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाही किए जाने के स्पष्ट निर्देश प्रदान किए गए हैं, इन निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी औरंगाबाद जोन सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में औरंगाबाद जोन में वेटनरी कॉलेज से औरंगाबाद मार्केट तक मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया ।
  कुछ दुकानदारों एवं मकान मालिकों द्वारा अपनी दुकानों एवं आवासों के सामने स्थायी, पक्के निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था जिससे मार्ग संकरा हो गया था तथा आमजन एवं वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, नगर निगम की टीम द्वारा जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर ट्रॉली की सहायता से उक्त अवैध पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया तथा मुख्य मार्ग को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त कराया गया, इस कार्यवाही से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है ।    
   कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल, नगर निगम की ईटीएफ टीम के सदस्य राजेश चौधरी, विजयवीर सिंह, दीपक शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, नगर निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी, बताया गया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1389585
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.