श्रोतमुनि आश्रम में सम्पन्न हुआ अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव
श्रोतमुनि आश्रम में सम्पन्न हुआ अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा महोत्सव
मथुरा। गांधी मार्ग स्थित श्रोतमुनि आश्रम में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए एवं ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदित किया गया। स्वामी अद्वैतमुनि महाराज ने कहा कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है, गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है।
.jpg)
स्वामी श्यामानंद महाराज ने कहा कि जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। इस अवसर पर स्वामी परमानंद सरस्वती,स्वामी अनिलानंद, गोपाल नंदन, अंकित त्रिपाठी, अखिलेश वशिष्ठ, अमित तिवारी कांछी भाई,कृष्ण चंद गौतम, रामेश्वर मिश्रा, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे ।
.jpg)







.jpeg)











