आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवा निभाएंगे अहम योगदान-वरुण 

आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवा निभाएंगे अहम योगदान-वरुण 
-भाजपा युवा मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन सम्पन्न
  मथुरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये युवा सम्मेलन का आयोजन बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में किया, शिविर का शुभारंभ माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा वरुण गोयल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने किया । 


  मुख्य अतिथि व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने बताया की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही हैं ताकि विकसित भारत का सपना पूर्ण जल्दी ही हो, भारत को आत्मनिर्भर बनाने में युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका है यदि युवा पीढ़ी स्वदेशी को अपनाएगी तो भारत निश्चित रूप से आत्मनिर्भर होगा व घर घर स्वदेशी का डंका बजेगा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पाराशर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहाँ की हमको स्वदेशी उत्पादों को खरीदना होगा और विदेशी उत्पादों को बढ़ावा नही देना होगा जो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा। 


महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का ये संकल्प हर युवा स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर और स्वदेशी उत्पादों को बनाने के नए साधन तैयार कर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा यज्ञदत्त कौशिक ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया और सभी का धन्यवाद किया, सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री यतेंद्र फौजदार ने किया, सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा, अभियान संयोजक रामकिशन पाठक, निरंजन धनगर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1114005
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.