महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर निकाली यात्रा

महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर निकाली यात्रा 
-प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी, भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी ने किया आयोजन
   मथुरा । प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी और भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग सोसायटी संगठन जो भारत में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक पेशेवर संगठन है जिसका उद्देश्य महिला स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित ज्ञान, शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देना है, इनके द्वारा आरोग्य योग यात्रा वृन्दावन एवं गोवर्धन में 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित की गई । 
   इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था जिससे वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकें और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित हों जिसमें देश भर के जाने माने प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 सुनीता टेंडुलवाडकर अघ्यक्ष एफओजीएसआई और देश भर से आए विभिन्न प्रतिष्ठित डॉक्टरों डॉ0 नरेन्द्र, डॉ0 जयदीप मल्होत्रा, डॉ0 प्रीती, डॉ0 जयम कन्नम, डॉ0 सोनाली टकर, डॉ0 निहारिका ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, संचालन डॉ0 वर्तिका एवं डा0 अनु ने किया, कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1393450
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.