सड़क पर गिरी 55 किलो गिलट की तोड़िया को उठा ले गये लोग

सड़क पर गिरी 55 किलो गिलट की तोड़िया को उठा ले गये लोग
-पुलिस ने दबोचे दो युवक, बरामद की दो किलो गिलट  
   मथुरा । मोपेड पर करीब 55 किलो गिलट लाद कर मथुरा से हाथरस के लिए निकला था, राया मथुरा रोड पर गिलट की ये पायल यमुना एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर के आसपास मोपेड से गिर गई, इसी बीच दो लोग गिलट की पायल को उठा ले गये, गिलट नहीं मिलने पर इसकी शिकायत राया थाने में की गई, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और गिलट की पायल को उठाकर ले गये लोगों तक पहुंची, पुलिस ने गिलट को बरामद कर लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।
   राया इंस्पेक्टर रवि भूषण शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति मोपेड से गिलट की पायल और अन्य आभूषण बनाने का सामान मथुरा की एमएम पायल की दुकान से लेकर हाथरस कि लिए जा रहा था, उसके पास करीब 55 किलोग्राम गिलट का सामान था, उसकी मोपेड से गिलट का सामान गिर गया, इस सामान को लोग लेकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही की। गिलट चोरी करने वालों का पता लगाया। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोर बॉबी निवासी हरी मस्जिद के पास क़ासिम नगर लड़िया कोइल थाना सासनीगेट अलीगढ व भजन लाल निवासी जयगंज सराय थाना सासनीगेट अलीगढ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब दो किलोग्राम गिलट और बाइक बरामद की है।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394428
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.