यमुना पूजन व चुनरी मनोरथ के साथ 21 को होगा अष्टम सहस्त्र चंडी यज्ञ
यमुना पूजन व चुनरी मनोरथ के साथ 21 को होगा अष्टम सहस्त्र चंडी यज्ञ
मथुरा । महानगर की ब्रज सिद्ध पीठ काली मां मंदिर पर अष्टम सहस्त्र चंडी महायज्ञ आज कल तैयारियां चल रही हैं, हवन कुंडों को सजाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, अष्ट सहस्त्र चंडी महायज्ञ 21 दिसम्बर को विश्राम घाट से श्री यमुनाजी की पूजा, चुनरी उत्सव, मंगल कलश शोभायात्रा निकालकर प्रारंभ होगा। 29 दिसम्बर को यज्ञ की पूर्ण आहूति के साथ यज्ञ का समापन होगा।
कैंट काली मंदिर पर हो रहे यज्ञ के संयोजक महंत दिनेश चौबे नौघर वाले और यज्ञ आचार्य पंड़ित देवदत्त शास्त्री देवो के निर्देशन में शास्त्रीय विधि से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ के लिए पांच यज्ञ कुंड बनाये गए हैं। अष्टम पंच कुंडीय यज्ञ की तैयारियों में आयोजक जुट गए हैं, बताया कि यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व 21 दिसम्बर को प्रातरू 10 बजे यज्ञ के यजमान विधि विधान से यमुना जी का पूजन कर चुनरी मनोरथ करेंगे। उसके बाद यहां से मंगल कलश शोभायात्रा होलीगेट होकर निकाली जाएंगी। मंदिर पहुंचकर यमुना जल से भरे मंगल कलशों को विधि विधान से स्थापित किया जाएगा, 29 दिसम्बर को यज्ञ का समापन होगा, कपिल पंडित, अप्प राजेश, हब्बू चतुर्वेदी नौघर वाले, निकुंज चौरसिया, रमन टंडन और बलवीर सिंह उपस्थित थे।







.jpeg)





