फरह : मुख्य बाजार में अतिक्रमण बना जाम की बड़ी बजह

फरह : मुख्य बाजार में अतिक्रमण बना जाम की बड़ी बजह 
-जिम्मेदारान अफसरों की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई
   मथुरा । फरह कस्बा की लाइफलाइन कहे जाने वाले परखम चौराहे से रेलवे फाटक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बैंक की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण की भीषण गिरफ्त में है, विडंबना यह है कि जिस मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय और पुलिस थाना स्थित है और जहाँ 24 घंटे पुलिस की गश्त रहती है, वहीं सड़क तक फैल चुके अवैध कब्जों पर प्रशासन की चुप्पी आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गई है। 


  अतिक्रमण का सबसे घातक असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है, अंडरपास से अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस को चौराहे पर अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है, चंद मिनटों का सफर आधे-आधे घंटे की देरी में तब्दील हो रहा है जिससे मरीजों की जान पर बन आती है, 20-20 फीट चौड़े फुटपाथों पर दुकानों और स्थाई कब्जों के कारण पैदल चलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है, कस्बा निवासी मोनू तिवारी, रोहताश, बृजेश पचौरी और हरिओम प्रधान सहित अन्य राहगीरों ने बताया कि फुटपाथ घिरे होने के कारण उन्हें मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जहाँ आगरा-मथुरा मार्ग के भारी वाहनों का दबाव रहता है, इससे आए दिन हादसों का डर बना रहता है । 


   स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन कभी-कभार खानापूर्ति के लिए कार्रवाई करता है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए निरंतर सख्ती और पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की जरूरत है, मामले को लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महिपाल सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी, वहीं ईओ शिव कुमार राना ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इसके बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392229
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.