ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन की एवज में नगर निगम देगी कई सौगात
ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन की एवज में नगर निगम देगी कई सौगात
-नगर निगम को मिलेगा करीब 9 करोड़ का राजस्व, चार्जिंग स्टेशन व टैक्सी स्टैंड व बीमा योजना का लाभ
मथुरा । नगर निगम की ओर से नगर निगम सीमा में ऑटो और ई रिक्शा के लिए 10 रूट का निर्धारण किया गया है, प्रत्येक ऑटो और ई रिक्शा को एक रूट का आवंटन किया जा रहा है जिसके एवज में 3000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क वसूला जा रहा है, रूट नम्बर चार और पांच पर ही करीब 1200 ऑटो, ई रिक्शा का पंजीकरण हो चुका है, पंजीकरण पाने के लिए मारामारी मची हुई है, दोनों रूट पर फिलहाल पंजीकरण बंद कर दिये गये हैं, अन्य रूट पर पंजीकरण जारी हैं ।
(98).jpg)
एक अनुमान के तहत करीबन 3000 ऑटो और ई रिक्शा 10 रूट पर पंजीकृत होने की संभावना है जिससे नगर निगम को करीबन 9 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा, इसकी एवज में नगर निगम ऑटो और ई रिक्शा चालकों को कई सुविधाएं देने की योजना पर काम कर रहा है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की है, पंजीकृत होने वाले ऑटो और ई रिक्शा बैटरी संचालित हैं, ऑटो चालकों की सबसे बडी समस्या ऑटो और ई रिक्शा को चार्ज करने की रही है जिससे वह लगातार काम कर सकें ।
(84).jpg)
वहीं दूसरी ओर नगर निगम पंजीकृत ऑटो और ई रिक्शा चालकों को बीमा योजना का भी कवर दे रहा है जिससे किसी भी अनहोनी में परिवार की आर्थिक मदद हो सके, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों से वसूले जा रहे रूट पंजीकरण शुल्क का उपयोग अब सीधे तौर पर उन्हीं की सुविधाओं में किया जाएगा, इस योजना के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों पर आधुनिक ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन एवं टैक्सी स्टैंड (पार्किंग स्थल) का निर्माण कराया जाएगा, इसका उद्देश्य चौक चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर खड़े तिपहिया वाहनों की समस्या को समाप्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है, जमा किए गए 3000 ई रिक्शा के रूट पंजीकरण शुल्क में से ई रिक्शा एवं ऑटो चालक को लगभग 500 की राशि का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया जाएगा ।
.jpg)
ई रिक्शा चालकों को भारत सरकार द्वारा संचालित बीमा योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, से जोड़ा जाएगा जिससे किसी भी दुर्घटना अथवा अनहोनी की स्थिति में चालक को आर्थिक सहायता मिल सके, नगर निगम सीमा अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर ई रिक्शा हेतु 20 चार्जिंग पॉइंट विकसित किए जाएंगे, जहां चार्जिंग शुल्क निजी चार्जिंग केंद्रों की तुलना में कम रखा जाएगा, इसके अतिरिक्त, नया आधुनिक टैक्सी स्टैंड भी बनाया जाएगा जिसमें चालकों की सुविधा हेतु शुद्ध पेयजल एवं शौचालय (टॉयलेट) की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी, नगर निगम की यह पहल ना केवल चालकों की सुविधाओं में वृद्धि करेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा देगी ।







.jpeg)













