पुलिस ने दबोचे फ्रेंड सर्च ऐप से ठगी के 6 शातिर साइबर अपराधी

पुलिस ने दबोचे फ्रेंड सर्च ऐप से ठगी के 6 शातिर साइबर अपराधी
-अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किए तमंचे, 17 सिम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड 
   मथुरा । थाना शेरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर विशम्भरा क्षेत्र से छह शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, फर्जी दस्तावेज और अवैध हथियार बरामद हुए हैं, पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है ।


  पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अपने मोबाइल में फ्रेंड सर्च एप्लीकेशन का उपयोग कर अनजान नंबरों की सीरीज सर्च करते थे, इसके बाद उन नंबरों को अपने कॉन्टैक्ट और गूगल अकाउंट में सेव कर लेते थे, आरोपी संबंधित व्यक्ति को फोन कर पुराना परिचित होने का झांसा देते थे, बरामद गिरफ्तार अभियुक्तों में शहजाद, साबिर, साहिद, हनीफ, साबिद और अलीओस शामिल हैं, जो शेरगढ़ क्षेत्र के ही निवासी हैं, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 14 कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड और 2060 नगद बरामद किए हैं, इसके अलावा इनके पास से 3 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस भी मिले हैं ।


   प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी विशम्भरा महावीर सिंह और उनकी टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया, पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है,ये लोग शिकार को टेक्स्ट मैसेज के जरिए पैसे मिलने का एक फर्जी श्क्रेडिट मैसेज भेजते थे और फिर कहते थे कि गलती से आपके पास हमारे पैसे चले गए हैं, कृपया वापस कर दीजिये, लोग इनके झांसे में आकर क्यूआर कोड या बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर देते थे, जांच में सामने आया है कि ये अपराधी फर्जी आधार कार्डों के जरिए सिम कार्ड प्राप्त करते थे, ठगी में इस्तेमाल करने के बाद इन सिमों को मेवात क्षेत्र में ले जाकर ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392230
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.