ब्रज का आकर्षण बनेगी कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी समाधि
ब्रज का आकर्षण बनेगी कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी समाधि
-रमणरेती स्थित दोनों समाधि स्थलों को विकसित कर रहा है ब्रज तीर्थ विकास परिषद
मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि ब्रजक्षेत्र में स्थित कृष्ण भक्त रसखान और ताज बीबी की समाधि स्थल अब सिर्फ श्रद्धा का केंद्र ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभर रहा है, यह स्थल ब्रज की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और साहित्यिक विरासत का जीवंत प्रतीक बन चुका है, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विकसित यह ऐतिहासिक स्थल मथुरा जनपद में गोकुल-महावन के मध्य रमणरेती क्षेत्र में यमुना तट पर स्थित है ।
(108).jpg)
यहाँ स्थित रसखान और ताज बीबी की समाधियां देश-विदेश के श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, विशेष रूप से रूस और अमेरिका से आने वाले पर्यटकों की संख्या यहाँ उल्लेखनीय रूप से देखी जा रही है। पूर्व में उपेक्षित रहे इस स्थल का परिषद द्वारा समग्र जीर्णाेद्धार कर इसे एक सुंदर और सुव्यवस्थित परिसर में परिवर्तित किया गया है, परिसर में विकसित ओपन-एयर थिएटर में भजन, संकीर्तन, लोक कला तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित होती हैं जिससे ब्रज की परंपराएं जीवंत बनी हुई हैं, महावन स्थित रमणरेती क्षेत्र में बसे इस पावन स्थल पर दिन के समय प्राकृतिक सौंदर्य मन मोह लेता है जबकि सायंकालीन समय में की गई भव्य फसाड लाइटिंग ब्रज की अलौकिक छवि को सजीव कर देती है, इससे रात्रि में समाधि स्थल मानो श्रीकृष्ण भक्ति, रस और प्रेम की अमर गाथा स्वयं कहता प्रतीत होता है ।
(92).jpg)
रसखान समाधि स्थल पर स्मारक मित्र के रूप में जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा परिसर की स्वच्छता, संरक्षण, बागवानी, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव का कार्य निरंतर किया जा रहा है, यहाँ लघु चलचित्र केंद्र में रसखान और ताज बीबी के जीवन, उनकी कृष्ण भक्ति तथा ब्रज साहित्य में योगदान पर आधारित फिल्म का नियमित प्रदर्शन किया जाता है, भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त रसखान और ताज बीबी, दोनों ही मूलतः मुस्लिम परिवार में जन्मे थे, वे ब्रज संस्कृति की उस महान परंपरा के प्रतीक हैं, जहाँ भक्ति, प्रेम और समरसता सर्वाेपरि रही है, यह स्थल मथुरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से गोकुल अथवा महावन मार्ग द्वारा सहजता से पहुँचा जा सकता है ।
.jpg)
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि “रसखान और ताज बीबी समाधि स्थल ब्रज की उस सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जहाँ भक्ति ने सीमाओं को तोड़कर मानवता और प्रेम का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छाओं के अनुरूप परिषद का प्रयास इस स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है, आधारभूत सुविधाओं, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम ब्रज की विरासत को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं, विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस दिशा में किए गए प्रयासों की सफलता को दर्शाती है ।”







.jpeg)













