बांकेबिहारी मंदिर परिसर की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बांकेबिहारी मंदिर परिसर की सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
-हाईपावर कमेटी ने बिहारी मंदिर में चांदी की परत उखड़ने के बाद लिया यह फैसला
  वृंदावन । विश्वविख्यात श्रीबांके बिहारी मंदिर में गर्भगृह, चंदन कोठरी सहित अन्य स्थानों के दरवाजों पर चढ़ी चांदी की परत के उखड़ने का मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, मंदिर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे की कराई जाएगी, चंदन कोठरी के दरवाजों पर चांदी की परत जगह-जगह से उखड़ी हुई मिलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिसके बाद श्रद्धालुओं में चिंता और नाराजगी का माहौल बन गया था । 


   कुछ सेवायतों द्वारा इस घटना को चांदी चोरी से जोड़ते हुए आरोप लगाए गए जिससे विवाद और गहरा गया, बताया गया कि कई वर्ष पूर्व भक्त सिंघानिया परिवार द्वारा लगभग 30 किलो चांदी से गर्भगृह और चंदन कोठरी के दरवाजों की मढ़ाई कराई गई थी, मामले के तूल पकड़ने पर मंदिर प्रबंधन संभाल रही हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की ।


   उन्होंने चांदी चोरी की आशंका को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि सेवायतों द्वारा दरवाजों और दीवारों पर बार-बार केमिकल युक्त इत्र का प्रयोग किए जाने से चांदी की कोटिंग कमजोर हुई है जिसके कारण परत उखड़ने की स्थिति बनी है, दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, फिलहाल मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं और श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की है, पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392246
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.