भारत बंद के आव्हान पर हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी

भारत बंद के आव्हान पर हड़ताल पर रहे एलआईसी कर्मचारी 
-बीमा उद्योग को कमजोर करने वाली नीतियों का किया विरोध, की गई नारेबाजी
   मथुरा । केंद्रीय ट्रेड यूनियंस, कर्मचारियों की राष्ट्रीय फेडरेशनों एवं ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मथुरा के भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारीयों ने हड़ताल कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए, हड़ताल के कारण शाखाओं में कोई लेनदेन एवं कार्य नहीं हुआ ।
     चंद्रपुरी स्थित एलआईसी की शाखा द्वितीय पर एकत्रित हुए कर्मचारीयों ने हड़ताल के मुद्दे, जीवन बीमा निगम में भर्ती पर लगी रोक हटाये जाने, प्रबंधन के साथ नियमित वार्ता सुनिश्चित किये जाने तथा बीमा उद्योग को कमजोर करने वाली केंद्र सरकार की नीतियों को रोके जाने को लेकर नारे लगाए, वरिष्ठ श्रमिक नेता रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार के खिलाफ देशभर के कर्मचारी और मजदूर एवं किसान आज एकजुट होकर के आंदोलित है ।
  बीमा कर्मियों की हड़ताल के मुख्य मुद्दों में श्रमिकों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन देने, किसानों को 10 हजार रुपये प्रति माह पेंशन दिये जाने, महंगाई पर रोक लगाने, नई भर्तियों पर से रोक हटाकर रोजगार के अवसर सुनिश्चित किये जाने, पुरानी पेंशन बहाल की जाए तथा केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र से निजीकरण की नीतियों को वापस लिया जाए जैसी जानितकारी मांगें शामिल है, श्रमिकों के लिए आए नए लेबर कोड एवं हाल ही में की गई ट्रेड डील का जबरदस्त विरोध किया गया, इस दौरान मंडल संयुक्त सचिव भूपेंद्र सैनी, शाखा सचिव बालमुकुंद तिवारी, शाखा प्रथम के अध्यक्ष अनिल कुमार रावत, कुलभूषण शर्मा, सत्येंद्र कुमार, गोकुल चंद, मुकेश कुमार आदि शामिल थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1408273
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.