दहेज़ हत्या में वांछित महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
दहेज़ हत्या में वांछित महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार
मथुरा । राया थाना पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे दो पुरुष अभियुक्तों तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने तीनों को गुरुवार सुबह नया नगला स्थित उनके आवास से दबिश देकर पकड़ा, पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा अपनी पुत्री की ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था ।
इस संबंध में दहेज प्रतिषेध अधिनियम व संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था, विवेचना के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन ट्रेसिंग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की, थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस टीम ने नया नगला में दबिश देकर संदीप, राजेंद्र तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है ।







.jpeg)













