टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों ने जताया विरोध, किया विरोध प्रदर्शन

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों ने जताया विरोध, किया विरोध प्रदर्शन
   मथुरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के मामले में सरकार द्वारा शिक्षक संघ से हुई वार्ता और संसद में दिए गए उत्तर में विरोधाभास है, इसे लेकर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है, इसी क्रम में संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सरकार के दोहरे मापदंड के विरोध में सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध किया गया और ज्ञापन सौंपा गया है । 
  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मथुरा इकाई के नेतृत्व में शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए और पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो यह लड़ाई जिले से लेकर दिल्ली तक लड़ी जाएगी और शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघ हर स्तर पर संघर्ष करेगा, जिला मार्गदर्शक शान्तनु चौधरी ने जनपद के आक्रोशित और क्षुब्ध शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा । 
  इस दौरान जिला संयोजक कुं0 रोहिताश, मुकेश कुंतल, रोशन लाल, विजय चौधरी, सूर्यवीर यादव, अवधेश शर्मा, नेपाल सिंह, के0के0 भारद्वाज, तुहिराम, मनोज सारस्वत, चंद्रकांत, पदम किशोर, अशोक प्रिया, सुशीला चौधरी, अमित शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज कुमार, गौरव तिवारी, गिरि प्रसाद, हेमन्त शर्मा, खेम चंद्र जिला मीडिया प्रभारी, राजीव रावत सहित अन्य शिक्षक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1408270
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.