"डायरिया से डर नहीं" अभियान : पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरुक
"डायरिया से डर नहीं" अभियान : पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरुक
मथुरा । 'डायरिया से डर नहीं ' कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय मुड़ेसी में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) और केन्वयू के सहयोग से डायरिया जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की प्राधनाचार्य विमलेश द्वारा सभी को बेहतर स्वास्थ्य से होने वाले फायदे और साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया ।
प्रधानाचार्य ने बताया, इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 60 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें कक्षा 10 की अम्बिका को प्रथम, कक्षा 8 की बबली को द्वितीय, कक्षा 10 की मोहिनी को तृतीय पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही कक्षा 9 की कुमकुम मीणा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया, इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा पूनम और शीला द्वारा बच्चों को टीकाकरण के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, डायरिया से बचाव के जरूरी संदेश दिए गए और टीकाकरण सारणी के अनुसार सारे टीके लगवाने के बारे में बताया गया, साथ ही रोटावायरस, विटामिन-ए को लेना ना भूलें, डायरिया (दस्त) से बचाव के लिए स्वच्छता और खानपान में सावधानी बहुत जरूरी है, बार-बार हाथ धोएं हमेशा साफ पानी पियें (उबालकर या फिल्टर किया हुआ) और ताजा ढका हुआ भोजन ही खाएं ओआरएस गोल का सेवन निर्जलीकरण को रोकता है जबकि रोटावायरस टीकाकरण बच्चों को डायरिया से बचाता है।
जिंक की खुराक को दस्त ठीक होने के बाद भी 14 दिनों तक जारी रखें, पीने के पानी को निकालने के लिए दंडीदार लोटे का प्रयोग करें, 6 माह से छोटे बच्चों को दस्त होने पर भी स्तनपान जारी रखें,
विद्यालय की प्राधनाचार्य विमलेश द्वारा सभी को बेहतर स्वास्थ्य से होने वाले फायदे और साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया, पीएसआई टीम से अजय कुमार और चोबसिंह सहित विद्यालय स्टाफ के रागिनी शाक्य, मालती, पूजा छाबड़ा, लक्ष्मी, प्रतिमा, ऋचा, हुदा खान और शालिनी का विशेष सहयोग रहा ।







.jpeg)













