महिलाओं को वूमेन अचीवर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित
महिलाओं को वूमेन अचीवर्स अवार्ड से किया गया सम्मानित
मथुरा । वृंदावन बाल विकास परिषद और अवध गोविंद फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रमणरेती मार्ग स्थित मां श्यामा आश्रम पर वूमेन अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, संत मां श्यामा देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्राह्मण महिला सभा की संस्थापिका प्रभा शर्मा ने कहा कि मां, बहन, पत्नी, बेटी हर रूप में महिलाएं अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर परिवार के साथ साथ समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है ।
अध्यक्षता करते मीरा शर्मा ने कहा कि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएं आज समाज के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा कर रही है, विशिष्ट अतिथि स्थाई लोक अदालत की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि आज भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है, सम्मानित अतिथि कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन की अधीक्षिका शिल्पा मुरगई ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभ्यता और जीवन शैली हमेशा से ही महिलाओं को शक्ति के रूप में पूजने की संवाहक रही है ।
इससे पूर्व संयोजक अनुज गोविंद, श्वेता गोस्वामी व सृष्टि शर्मा ने संयुक्त रूप से नीरजा शर्मा, शिवानी चौधरी, गोपी शास्त्री, राधिका शर्मा, मीनू शर्मा, गुंजन श्रीवास्तव, सुशीला परिहार, राधिका गोस्वामी, ममता वार्ष्णेय, मीनाक्षी गौड़, वर्षा आचार्य, डॉ0 जमुना शर्मा, अनामिका दीक्षित, रूचि द्विवेदी, उमा देवी दाधीच, सीमा शर्मा, मल्लिका शर्मा, चयनिका अग्रवाल, माया शर्मा को वूमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया, इस दौरान स्वामी अवधेश शर्मा, बृज बिहारी पांडेय, चंद्र नारायण शर्मा, विष्णु गोला, राहुल अग्रवाल, दुष्यंत दीक्षित, आशीष चौहान, अमित गौतम पिंटू, डॉ0 सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)













